Vaishali

Bihar Weather Update: बिहार में दिवाली होते ही बढ़ेगी ठंड, हो जाएं तैयार..

Patna..
बिहार में दिवाली के बाद से मौसम में एकदम से बदलाव आने वाला है। राज्य में मॉनसून की विदाई के बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दीपावली के बाद से ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ घंटों के भीतर तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी बंगाल की खाड़ी में सितरंग चक्रवात सक्रिय है। उसकी वजह से दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में 48 घंटों के भीतर बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में आसमान साफ रहेगा। ऐसे में कुछ जगहों पर पारा तीन डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

दिवाली पर बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर, पटना-सहरसा में भी हवा खराब
राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों में बीते एक हफ्ते से रात में सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। रातें अब ठंडी हो गई हैं। रात का पारा गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दिवाली के बाद इसमें और गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली के बाद छठ पूजा तक पटना में दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!