Vaishali

सुनील की गोल्डन हैट्रिक पूरी, झारखंड के खाते में आए तीन और पदक.

पटना।
गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में बुधवार को झारखंड के खाते में तीन और पदक आए। इसके अलावा महिला ट्रिपल और पेयर इवेंट में झारखंड को रजत पदक मिला। पुरुषों के एकल मुकाबले में सुनील बहादुर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बंगाल के खिलाड़ी सोमेन बनर्जी को 21-6 से आसानी से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस जीत के साथ सुनील बहादुर ने राष्ट्रीय खेल के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुनील ने 2011 में झारखंड में और 2015 में केरल राष्ट्रीय खेल में भी एकल मुकाबले का स्वर्ण पदक जीता था। इनके अलावा महिलाओं के पेयर इवेंट में लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की को असम के खिलाफ 17-10 से शिकस्त झेलने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं महिलाओं के ट्रिपल इवेंट में सरिता, कविता और अनामिका की तिकड़ी को दिल्ली की टीम के खिलाफ 18-9 से शिकस्त के बाद रजत पदक प्राप्त हुआ।

इन पदकों के साथ राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल के इवेंट संपन्न हो गए। लॉन बॉल में झारखंड में कुल दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। पुरुष एकल के साथ महिला फॉर इवेंट में झारखंड को स्वर्ण पदक मिला। महिला एकल, पेयर और ट्रिपल में रजत पदक तथा पुरुष ट्रिपल में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!