Samastipur

पूसा के संजय को मिला लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड ..

समस्तीपुर।मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड ने पूसा के वैनी गांव निवासी संगीतसेवी संजय कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने के साथ संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड प्रदान किया है। उन्हें यह सम्मान फरीदाबाद स्थित एक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया। इस उपलब्धि पर संजय कुमार ने कहा कि संगीत सिर्फ कला या मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि सौंदर्य शास्त्र से युक्त एक ऐसा अद्भुत एवं समृद्ध विज्ञान है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमें चिकित्सीय गुणों के साथ मनोरंजन की भी अतुलनीय क्षमता है। यह एक ऐसा विज्ञान है जिसमें कई मामलों में प्रभाव तत्काल दिखाई देता है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव आज तक नहीं देखा गया है। इसलिए इसके प्रति नजरिया बदलने की आवश्यकता है। इसे विज्ञान के साथ, रोजगार एवं व्यवसाय परक शिक्षा के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!