Patna

आशिक के साथ कमरे में संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, ससुर ने बना लिया वीडियो, जमकर हुआ बवाल..

कटिहार: बिहार के कटिहार में घर की बहू को परिवार के लोगों ने पड़ोसी के साथ रंगे हाथों अवैध संबंध बनाते पकड़ा है. बताया गया कि महिला अपने कमरे में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी. इसी दौरान आवाज सुनकर ससुर वहां पहुंचे और उनको पकड़ लिया. घटना मंगलवार के आधी रात की है. ससुर ने बहू के कमरे में घुसकर बहू की काली करतूत का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद जमकर बवाल मचा. महिला का पति बाहर काम करता है. वह अपने ससुरालवालों के साथ ही रहती है. मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के बलदियाबाड़ी का है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पति की गैर मौजूदगी में आशिक के साथ पकड़ाई बहू

 

महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है. उसकी गैरमौजूदगी में वह अपने प्रेमी से संबंध बनाते पकड़ी गई. इस मामले को लेकर विवाद काफी बढ़ गया. महिला के साथ पकड़े गए युवक का हाथ पैर बांधकर उसे बंधक भी बना गया. इसके बाद गांव के मुखिया को फैसला के लिए बुलाया. पंचायत बैठने के बाद मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. युवक दिलखुश को छुड़ाने उसके मित्र और परिजन महिला के घर पहुंचे. वहां बहू के साथ उसे बांधकर रखा गया था. युवक के यहां से करीब 20 की संख्या में पहुंची भीड़ ने बहू के ससुर और देवर को पीट पीटकर जख्मी भी कर दिया. इसके बाद बंधक बने युवक दिलखुश को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए.

रेप समेत कई मामले दर्ज

इधर, जख्मी ससुर और देवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है. ससुर ने कहा कि घर की बड़ी बहू जब ये करतूत करते पकड़ी गई तो पड़ोसी युवक दिलखुश को छुड़ाने पहुंचे उसके परिवार और मित्र ने हमला बोला. आठ लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. युवक को वहां से छुड़ाकर ले गए. वहीं मामले की फरियाद पर मनिहारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर पड़ोसी युवक, उसके परिजन, मित्र सहित 8 लोगों पर दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज कर लिया है. अभियुक्तों की तलाश की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!