Vaishali

1000 किमी की हुई भारत जोड़ो यात्रा, 37 दिनों से चल रहे पदयात्री;आज राहुल का बड़ा प्लान.

नई दिल्ली ।
bharat jodo yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि बल्लारी में नगर निगम मैदान में होने वाली रैली में 3 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के 37 वें दिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के कुछ गांवों से गुजरे। कर्नाटक से आंध्रप्रदेश के कनुकुप्पा गांव में प्रवेश पर राहुल का आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ, कार्यकारी अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी, पूर्व मंत्री एन रघुवीरा रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राहुल गांधी कर्नाटक की सीमा पर आंध्रप्रदेश में पड़ने वाले जाजरकल्लू, मदनहल्ली, लक्ष्मीपुरम, डी हिरेहल और ओबुलापुरम गांवों से गुजरे। ओबुलापुरम चेकपोस्ट से राहुल रात को रुकने के लिए कर्नाटक के बल्लारी लौटे। शुक्रवार को बल्लारी के बाहरी इलाके में पहुंचने के लिए 24 किमी तय करके राहुल गांधी शनिवार की सुबह अपनी पैदल यात्रा आगे के लिए जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन राज्यों- केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को कवर कर चुकी है। कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के दौरान, राहुल गांधी 20 मिनट की कसरत करते हैं, हल्का नाश्ता लेते हैं और हर दिन 25 किमी पैदल चलते हैं। पार्टी ने कहा कि उनका दिन सुबह 5 बजे शुरू होता है और रात 11 बजे खत्म होता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!