Patna

लोगों के ताने के बीच मां का बुलंद हौसला, दोनों बेटियों को बनाया कमांडो,रात को देती थी ट्रेनिंग,जानिए कहानी..

सीवान: एक मां जिसका सपना था कि मेरी दोनों बेटी पढ़ लिख कर ऑफिसर बने. लोग ताने मारते रहे, लेकिन मां ने सब कुछ सहन करते हुए अपनी दोनों बेटियों को एक दिन ऑफिसर बना कर ही दम लिया. यह मामला सीवान में महाराजगंज अनुमंडल के जिगरहवां गांव का है. दोनों बेटियां आज सफल हो गईं हैं. बड़ी बेटी पुनिता राजगीर में बिहार दारोगा कमांडो (Bihar Police Commando) ट्रेनर हैं तो दूसरी छोटी बेटी पूजा कुमारी बोधगया में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) कमांडो के पद पर कार्यरत हैं. इनका सफर बेहद संघर्ष भरा रहा. इस बारे में मां और बेटियों ने कई बातें कहीं हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

फिल्म की इस कहानी को मां ने असलियत में कर दिखाया

 

ये मामला सीवान से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर महाराजगंज अनुमंडल के जिगरहवां गांव का है. ये कहानी फिल्म दंगल पर थोड़ी बहुत फिट बैठती है. इस फिल्म में भी एक पिता ने अपनी बेटीयों के लिए खूब संघर्ष किया. ऐसे ही एक मां जिनका नाम सोनमती देवी है उन्होंने भी अपनी दोनों बेटियों के लिए सिर्फ संघर्ष ही नहीं किया बल्कि समाज के खूब ताने भी सुने. ताने सुनने के बाद भी सोनमती हार नहीं मानी और एक दिन दोनों बेटियों को ऑफिसर बना कर दम लिया. सोनमती देवी ने कड़ी मेहनत और परिश्रम कर आज अपनी दोनो बेटियों को बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में कमांडो बना दिया. ऐसा करके उन्होंने ये साबित किया है कि अगर एक मां चाहे तो संतान के लिए कुछ भी कर सकती है.

रात के अंधेरे में सोनमती देती थी ट्रेनिंग

सोनमती की दोनों बेटियों पुनिता व पूजा मां के साथ सुबह दौड़ने जाती थी तो लोग ताने मारते थे. सोनमती ने फैसला लिया कि अब रात में एक बजे से दौड़ने जाएंगे. रात को एक बजे से सोनमती अपनी दोनों बेटी बड़ी पुनिता और छोटी पूजा को लेकर तीन से चार बजे तक दौड़तीं थीं. तकरीबन दो साल की कड़ी मेहनत के बाद से दोनों पुत्रियों को सफलता मिली. इसके बाद बड़ी बेटी पुनिता राजगीर में बिहार दारोगा कमांडो ट्रेनर है तो दूसरी छोटी बेटी पूजा कुमारी बोधगया में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस कमांडो के पद पर कार्यरत है. इस बड़े पद पर जाने के बाद जो लोग ताने मारते थे वही लोग आज तारीफ करते नहीं थकते हैं.

दोनो बेटियां सफलता के बाद मां के लिए बनवा रही मकान

मां ने तो दोनों बेटियों का सपना पूरा कर दिखाया. अब इन बेटियों की बारी आई तो इन दोनों ने अपनी मां के लिए आलीशान घर बनाना शुरू कर दिया है. पुनिता व पूजा का कहना है कि अगर हमारी मां ने हमलोगों के लिए इतनी मेहनत नहीं की होती तो हम लोग इस स्थान पर नहीं रहते. दोनों ने कहा कि भगवान हर किसी को ऐसी ही मां दे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!