Patna

Flights:पटना से देवघर के लिये सीधी विमान सेवा जल्द, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग..

पटना एयरपोर्ट से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है पर इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। हालांकि इंडिगो ने डीजीसीए से नई विमान सेवा के लिये विंटर सीजन में स्लॉट ले लिया है। पटना एयरपोर्ट की ओर से 52 जोड़ी विमानों की सूची जारी की गई है। 52 फ्लाइटों में सबसे अधिक इंडिगो की 26 जोड़ी इंडिगो की है जबकि स्पाइसजेट की 14 जोड़ी, गो एयर और एयर इंडिया की 4-4 जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी, फ्लाइबिग और एलाइंस एयर की एक-एक जोड़ी विमान हैं। इस नए विंटर शिड्यूल में भी देवघर-पटना-देवघर इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7944/ 7945 है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इंडिगो सूत्रों की मानें तो देवघर से पटना एयरपोर्ट पर आने में आधे घंटे का समय लगेगा। पटना से देवघर के लिए 12.45 बजे टेकऑफ करेगी और आधे घंटे में पहुंचेगी। इस विमान को शिड्यूल में शामिल कर लिया गया है  लेकिन इसके शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। अभी इस विमान में बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। नए विमानों में पटना से स्पाइसजेट की सूरत के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होने वाली है। पटना से रांची के लिए अब दो फ्लाइट हो गई है पहले इस रूट पर एक फ्लाइट थी। नया विंटर शिड्यूल 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

 

पटना-दिल्ली के बीच 18 जोड़ी उड़ान

नए शिड्यूल में दिल्ली-पटना- दिल्ली सेक्टर के बीच 18 जोड़ी विमान हैं। पटना से पहली फ्लाइट सुबह 8.25 बजे है। पहले दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 8.15 बजे थी। 30 अक्टूबर से दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9.40 बजे उपलब्ध होगी। पहले आखिरी फ्लाइट रात 10 बजे उपलब्ध थी।

 

मुंबई व कोलकाता के लिए 6-6 फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए चार विमान

 

 

नये शिड्यूल में दिल्ली के बाद सबसे अधिक फ्लाइट मुंबई और कोलकाता के लिए 6-6 फ्लाइट है जबकि बेंगलुरु के लिए चार और अहमदाबाद के लिए तीन फ्लाइटें हैं। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, पुणे व रांची के लिए दो दो फ्लाइट हैं। लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत और अमृतसर के लिए एक-एक फ्लाइट है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!