Vaishali

दलसिंहसराय:पेट्रोल पंप के पास किसान को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार।

दलसिंहसराय।
थाना क्षेत्र के मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास एक सप्ताह पूर्व खड़े किसान को बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.
गिरफ्तार बदमाश की पहचान वाजिदपुर गांव निवासी राम नरेश झा के पुत्र शिवम झा और नगरगामा निवासी राजीव चौधरी के पुत्र राजाराम चौधरी के रूप में किया गया है.थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना के दौरान शिवम झा को भी बाएं हाथ में गोली लगी थी.जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.पीड़ित से बयान दर्ज कर पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार करते हुए उसके अन्य साथी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के क्रम में राजाराम को गिरफ्तार किया गया है.
हालाकि दोनो के पास से कोई हथियार बरामद नही हुआ है. उन्होंने ने बताया कि किसान धर्मेंद्र को गोली मारने के दौरान शिवम ने पहले किसान का दोनो हाथ पकड़ लिया था.दूसरा साथी ने जैसे ही गोली मारा तो किसान के हाथ के साथ साथ शिवम के हाथ में भी गोली लग गई.जिसके बाद सभी वहा से किसी तरह भाग निकला.
बताते चले कि बीते 29 सितम्बर की सुबह मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास खड़े किसान धमेंद्र कुमार को बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था.वही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक रामचंद्र सिंह ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि गोली मारने के एक दिन पूर्व मथुरापुर मे रामा माझी के खाली मकान से पुलिस ने 44 पेटी शराब बरामद किया था.इसी बात को लेकर शराब कारोबारी को शक था कि किसान धर्मेंद्र ने ही पुलिस को शराब को लेकर सूचना दिया था. इसी बात को लेकर शराब कारोबारी ने ही बदमाशो के साथ मिलकर किसान को जान से मारने की नियत से पहुंचे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!