Samastipur

दलसिंहसराय:सेंट स्टीफन्स स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..

दलसिंहसराय के सेंट स्टीफन्स स्कूल परिसर में दीपों का उत्सव दीपावली को लेकर रंगोली सह दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में सभी हाउस इंचार्ज एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया.रंगोली प्रतियोगिता में क्लास VI से क्लास IX एवं दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में क्लास II से क्लास V के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में आर्या हाउस,रमन हाउस,न्यूटन हाउस एवं आइंस्टीन हाउस ने भाग लेते हुए रंगोली बनाई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्या हाउस,द्वितीय स्थान रमन हाउस,तृतीय स्थान न्यूटन हाउस को मिला.तो दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमन हाउस,द्वितीय स्थान आर्या हाउस,तृतीय स्थान आइंस्टीन हाउस को दिया गया.इस अवसर पर स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह,प्राचार्य डाॅ सुजाता जगदीश ने बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता भावना होने से जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

और बच्चों के अंदर से मानसिक तनाव को दूर करने का यह बेहतर तरीका है.सभी माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चो के अंदर छुपी प्रतिभा को उभारते हुए उनके जीवन में भी दीपो की तरह प्रकाश करे.मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!