Patna

बेटी होने के बाद शौचालय की नाली में नवजात को फेंक परिजन फरार, बच्ची को जिंदा बचाया गया..

आरा: बिहार के भोजपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. एक तरफ कन्या पूजन हो रहा है तो दूसरी ओर एक परिजन बच्ची के जन्म होने पर उसे नाली में फेंक कर अस्पताल से फरार हो गए. मामला आरा के सदर अस्पताल का है. जिस बच्ची को नाली से निकाला गया उसका जन्म उस समय डेढ़ से दो घंटे पहले हुआ था. घटना रविवार की देर रात की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि सदर अस्पताल के लेबर वार्ड के बगल में शौचालय के समीप नाली में नवजात बच्ची को काले रंग की ओढ़नी में लपेटकर फेंका हुआ था. रोने की आवाज आने के बाद पता चला. इसके बाद नवजात को नाली से बाहर निकालकर बच्चा वार्ड में अज्ञात के तौर पर भर्ती कराया गया. हालांकि बच्ची यहां कैसे आई यह किसी ने नहीं देखा.

घटना को लेकर सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग की नर्स ने बताया कि जब वे लोग वार्ड में काउंटर पर बैठे हुए थे तभी एक मरीज (लेडीज) ने कहा कि शौचालय के समीप किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है. वे लोग वहां पहुंचीं. गार्ड भी पहुंचा. बच्ची को नाली से बाहर निकाला गया. उसे बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया. फिलहाल बच्ची ठीक है. अस्पताल प्रबंधक की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बच्ची का जन्म कहां हुआ था इस बात की भी जानकारी सदर अस्पताल के कर्मचारियों या लेबर वार्ड के नर्स को नहीं है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि पिछले साल चार फरवरी 2021 को भी एक नवजात शिशु को एक मां नाली में फेंक कर भाग गई थी. उस दौरान नाली में पड़े-पड़े उसकी मौत हो गई थी. उस दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल कुमार दुबे ने यह बताया था कि नवजात का जन्म उनके यहां नहीं हुआ है. अगर सदर अस्पताल में जन्म होता तो रिकॉर्ड होता. बड़ी बात ये है कि इस घटना को बीते 19 महीने हो गए लेकिन पता नहीं चला कि आखिर वह नवजात किसका था या कौन फेंक कर भागा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!