Vaishali

अच्छी खबर: भूमि सर्वेक्षण के लिए 10,000 पदों पर होगी भर्ती, एक सप्ताह में जारी होगा विज्ञापन

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Bihar Govt Jobs : राज्य में भूमि सर्वेक्षण को लेकर संविदा आधारित दस हजार पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। फरवरी, 2023 तक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मंगलवार को इस बात की जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने दी। वे शास्त्रीनगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में बंदोबस्त पदाधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मेहता ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण को जल्द पूरा करना महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उम्मीद है कि दस हजार सर्वे कर्मियों की बहाली से निर्धारित समय सीमा के भीतर भू सर्वे के काम को पूरा कर पाना संभव होगा।

बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाली बहाली प्रक्रिया के तहत 8200 पद सिर्फ अमीन के होंगे। इसके अलावा बाकि के पद विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो और लिपिक के रखे गए हैं। इनकी बहाली के बाद फरवरी माह में इनको प्रशिक्षित कर बिहार के सभी 38 जिलों मे तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे के तत्काल बाद चकबंदी कार्य पूरा करने की योजना है। चकबंदी का काम भी इन्हीं कर्मियों से कराया जाएगा।

फरवरी 2023 में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा, दो साल में होगा पूरा : ब्रजेश मेहरोत्रा
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि राज्य में फरवरी, 2023 से भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। अगले दो साल में भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 20 जिलों में चल रहे भूमि सर्वेक्षण का काम को ससमय पूरा करने के लिए बंदोबस्त पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण के सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने जिलों में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के काम में प्रारूप प्रकाशन का काम हर हाल में फरवरी तक पूरा कर लें। फरवरी के बाद पूरे बिहार में सर्वे कर्मियों की नए तरीके से पदस्थापन की जाएगी। फिलहाल प्रथम चरण के 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण के विभिन्न चरणों का काम चल रहा है। जहां कुल 208 शिविरों के अंतर्गत 4989 गांवों में प्रारूप प्रकाशन का काम फरवरी, 2023 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है। श्री मेहरोत्रा मंगलवार को बंदोबस्त पदाधिकारियों की मासिक बैठक में ये बातें कही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!