PatnaSamastipur

बेगूसराय में लड़के-लड़की की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; लड़की के घर काम करता था लड़का,हत्या कर शव फेंकने की आशंका..

बेगूसराय ।बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों ही के परिजन एकदूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या बारी की है। आज सुबह लोग जैसे ही रेलवे ट्रैक की तरफ निकले तो लाखो स्टेशन के समीप एक युवक और युवती के शव को देखा। बाद में युवक एवं युवती की पहचान नुनू बाबू एवं रूपम कुमारी के रूप में की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि 24 साल का नुनू बाबू 1 वर्ष से रूपम कुमारी के पिता के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था। नुनू बाबू की मां एवं पिता ने बताया कि बीती रात रूपम कुमारी के मां एवं पिता उसके घर पर पहुंचे और आरोप लगाया कि नुनू बाबू उसकी पुत्री को लेकर भाग गया है। अपने किसी संबंधी के यहां रुका हुआ है। सभी लोग प्रेमी जोड़े की खोज में निकले, लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका।

शव मिलने की जगह पर जांच करती पुलिस।
आज शव मिलने के बाद मामले में लड़के के माता-पिता ने लड़की के पिता कारी महतो सहित उसके मां एवं भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर लड़की की मां ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व रूपम कुमारी के किताब से एक पत्र बरामद किया गया था। उसके बाद ही इस प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने नुनु बाबू को अपने यहां काम करने से मना कर दिया था। इस हत्या में उन लोगों का कोई हाथ नहीं है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लाखो के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया एवं गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने लड़की की मां को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!