Samastipur

समस्तीपुर;नशे में पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

समस्तीपुर/चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव में शराब पीकर डायल 112 नंबर पर फोन कर लूट होने की गलत सूचना एक युवक ने दी। इसपर त्वरित जानकारी 112 नंबर डायल टीम ने चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक की खोज में जुट गई। तब जाकर पुलिस को जानकारी मिली कि युवक शराब के नशे में पुलिस को झूठी लूट की सूचना देकर परेशान कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जिसकी पहचान कल्याणपुर थाने के जीतवरिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार झा के पुत्र प्रवीण कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक की मेडिकल जांच कराई। थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टूटू ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!