Patna

पांच दारोगा ने अपने ही थाने में खाई हवालात की हवा, कड़क एसपी के ऐक्शन से भड़क गए पुलिस वाले..

नवादा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के नवादा से एक अजीब मामला सामने आया है, जिससे पुलिस विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां एसपी के सख्त ऐक्शन की वजह से पांच दारोगा को अपने ही थाने में हवालात की हवा खानी पड़ी। आरोप है कि नवादा के एसपी गौरव मंगला ने खराब परफॉर्मेंस के चलते पांच पुलिस अफसरों को हवालात में बंद कर दिया। यह मामला 8 सितंबर का बताया जा रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने इस पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एसपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार, एसपी गौरव मंगला बीते गुरुवार रात करीब 9 बजे नगर थाने में कांडों की रिव्यू के लिए गए। रिव्यू में नगर थाना के पांच पुलिस अफसरों का परफॉर्मेंस खराब पाया गया। आरोप है कि इसके बाद एसपी के आदेश पर पांचों पुलिस अफसरों एसआई शत्रुघ्न पासवान, एसआई रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, एएसआई संजय सिंह और रामेश्वर उरांव को नगर थाने की हाजत में कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक नवादा शाखा के पदाधिकारियों एवं पुलिस वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उन्हें सूचना मिली। अध्यक्ष ने इसे कानून एवं सरकार के आदेशों का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे पुलिस का मनोबल गिरेगा।

एसपी ने आरोपों को किया खारिज

बता दें कि एसपी की ज्वॉइनिंग के बाद से ही कांडों के निष्पादन और गिरफ्तारी को लेकर लगातार त्वरित अभियान एवं सख्त रिव्यू किया जा रहा है। हाल के महीनों में इसके अपेक्षित परिणाम भी मिले हैं। इस मामले में एसपी ने बताया कि इनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया था। इसे लेकर डांट फटकार की गई थी। उन्हें शोकॉज नोटिस दिया जा रहा है। हालांकि एसपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!