Vaishali

बिहार पुलिस का कारनामा, 13 साल के बच्चे को भेजा जेल, SP ने पुष्टि भी कर दी, CM नीतीश पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सीवान: बिहार पुलिस (Bihar Police) ऐसे-ऐसे कारनामे करती है जिसको लेकर आए दिन खबर आती रहती है. इस बार पुलिस ने 13 साल के बच्चे को ही जेल भेज दिया. पूरा मामला सीवान का है. हद देखिए कि सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा (Siwan SP Shailesh Kumar Sinha) ने एबीपी न्यूज से शनिवार को फोन पर इसकी पुष्टि भी कर दी कि बच्चे को जेल भेजा गया है. एसपी ने कहा कि उन्हें बच्चे की उम्र नहीं पता लेकिन 14 या 15 साल का बच्चा है उसे जेल भेजा गया है. यह पूछा जाता कि बच्चे को कैसे जेल भेजा जा सकता है इससे पहले ही एसपी ने फोन रख दिया. इसके बाद कई बार कॉल किया गया लेकिन रिसीव नहीं किया.

क्या है पूरा मामला?

 

बड़हरिया पुरानी बाजार में बीते गुरुवार की देर शाम महावीरी मेला जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई थी. पत्थरबाजी के बाद कई गुमटी को आग के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में कई लोगों पर नामजद और अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. दोनों पक्षों की ओर से कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसमें एक 13 साल के बच्चों को भी पुलिस ने पकड़ा और जेल भेज दिया. इस मामले में डर से पीड़ित परिवार सामने नहीं आ रहा है.

असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट

घटना को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा- “नए-नए सेक्युलर चाचा @नीतीश कुमार के राज में बच्चे भी महफूज नहीं. उन्हें कोर्ट में रस्सी से बांध कर पेश किया जाता है. दंगाइयों को पकड़ने के बजाय, पुलिस मुसलमान बच्चों को निशाना बना रही है. पुलिसकर्मियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और बच्चे के घर वालों को मुआवजा मिलना चाहिए.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!