Vaishali

कोच‍िंंग संचालक ने छोटी बहन के सामने बड़ी से बंद कमरे में क‍िया दुष्‍कर्म..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीतामढ़ी। शहर में किराये के एक मकान में कोचिंग चलाने वाले शख्स की दरिंदगी से हर कोई गम एवं गुस्से में है। आरोपी प्रभास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र सागरपुर गांव का है। मेहसौल ओपी अंतर्गत डुमरा रोड में पालीटेक्निक कोचिंग इंस्टीट्यूट में नामांकन के लिए दो बहनें गईं थीं। उसी दौरान उसने नशीला पदार्थ खिलाकर एक छात्रा से गलत काम किया। पुलिस ने कहा कि बड़ी के साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके लिए उसने नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था तथा उसकी छोटी बहन को जबरन एक दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों को कमरे में बंद हालत में छोड़कर खुद सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन निकल गया था। जब पीड़िता को होश आया तो उसने अपने फोन से अपने एक दोस्त को आपबीती सुनाई। उस दोस्त ने एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर सबसे पहले पुलिस को इतला किया। पीड़िता की मां को भी सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार भी दलबल के साथ पहुंच गए। सबने मिलकर दोनों छात्राओं को बंद कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद कोचिंग संचालक को पुलिस ने फोन मिलाया। वह समझ नहीं सका और तुरंत कोचिंग में पहुंच गया।

पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। सख्ती बरतने पर आरोपी ने बता दिया कि कैसे उसने हवस का शिकार बनाया। उसने पुलिस को बताया कि नामांकन के सिलसिले में एक लड़की को कोचिंग सेंटर में बुलाया था। वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ कोचिंग आ गई। इसके बाद उसने छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया और बड़ी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों को कमरे में छोड़कर वह रेलवे स्टेशन चला गया। पुलिस को उसने बताया कि नामांकन के लिए यहां से छात्र-छात्राओं के डाक्यूमेंट्स लेकर तीन सितंबर को वह महाराष्ट्र जाने वाला था। पुलिस ने उसके पास से फ्लाइट का टिकट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि कोचिंग संचालक के बारे में यह बात भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की घटना कहीं दूसरों के साथ भी तो नहीं हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!