Vaishali

नरघोघी गांव में बनने वाले मेडिकल कॉलेज निर्माण के क्रम में एक मजदूर गिरकर युवक..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी गांव में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण में काम करने के दौरान शनिवार देर एक मजदूर शाम दो मंजिल से गिरकर घायल हो गया। हालांकि उसकी पहचान नहंी हो पायी है। उसके जख्मी होने के बाद निर्माण कार्य से जुटे लोग उसे ले गये। इधर, मजदूर के गिर कर जख्मी होने के बाद कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा के लिए हेलमेट या बेल्ट नहीं दिया जाता है। जिससे ऐसी घटना आए दिन होते रहती है। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सीओ पंकज कुमार झा ने भी बताया कि मजदूर के गिरने से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अगर गिरकर मजदूर घायल हुआ तो निर्माण करा रहे ठेकेदार एवं इंजीनियर पर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के मैनेजर केसी त्यागी ने भी घटना से इनकार किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!