Vaishali

अतिक्रमण अभियान के विरोध में समस्तीपुर-ताजपुर राेड को किया जाम,कैदी वाहन फंसा; पुलिस ने भांजी लाठी..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
दुर्गा पूजा के दौरान शहर के ताजपुर रोड में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को दुकानदारों ने ओवरब्रिज के नीचे आगजनी कर समस्तीपुर- ताजपुर पथ को जाम कर दिया। इससे इस सड़क पर यातायात ठप पर गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में न्यायालय से कैदी लेकर वापस जेल जा रही वाहन भी फंस गई। कैदी वाहन को भी लोगों ने रोक लिया।

आक्रोशित लोग कैदी वाहन के सामने बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले लोगों को समझा कर हटाना चाहा। लेकिन लोग पुलिस की बात नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस के जवानों ने सड़क जाम कर रहे लोगों पर बल का प्रयोग किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!