Vaishali

चार बच्चों के सिर से उठा मां साया, दरवाजे पर मिला लटकता शव, पति रहता है गुजरात में..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर. थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव में एक महिला का शव उसके अपने दरवाजे पर ही झुलता पाया गया। 40 वर्षीय राम राय देवी सिंघेश्वर महतो की पत्नी थी। गुरुवार की सुबह बांस के सहारे मां के शव को झूलते देख बच्चों की चित्कार सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल एवं पूछताछ के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष रामाशीष कमती प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रहे थे। बच्चे और मायके से आए लोग भी किसी से विवाद या रंजिश नहीं रहने की बात बताते हुए इस घटना से आश्चर्यचकित और अचंभित हैं। आसपास के लोग और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।

रात खाना खाने के बाद सभी चले गये थे सोने
गांव के कई लोग महिला की गला दबाकर हत्या के पश्चात शव को दरवाजे पर लटका देने की बात कह रहे हैं। मृतका का पति सिंघेश्वर महतो गुजरात में मजदूरी करते हैं। चार बच्चे के साथ राम राय देवी अपने घर में रहती थी। बच्चों की माने तो रात्रि 10 बजे सभी टेलीविजन देखकर सोने चले गए। राम राय देवी अपने पुत्र राहुल के साथ घर के बरामदे पर सोई थी। अन्य तीन बच्चे घर के अंदर सोए थे।

शादीशुदा बड़ी बेटी रूबी ने सुबह उठने पर अपने रूम का दरवाजा बाहर से बंद होने की बात बतायी। आवाज देने पर बाहर सो रहे राहुल के द्वारा दरवाजा खोलने की बात कही। मां को बिछावन पर नहीं देख बाहर दरवाजे पर निकली तो एस्बेस्टस के नीचे लगे बांस से मां के शव को झूलता हुआ पाई।

घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं जारी
गांव के कई लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका मानना है कि इतनी कम ऊंचाई पर अपने से फांसी लगाना संभव नहीं है। कुछ लोग लाखों रुपया ऋण वापसी के दबाव में आत्महत्या करने की भी शंका जता रहे हैं। इसके अलावा भी इस घटना को अन्य कारणों से भी जोड़ा जा रहा है।

इन चर्चाओं के बीच सभी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जा टिकी है। थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात घरवालों को सौंप दिया है। मृतका के भाई बेगूसराय जिला के बरियारपुर निवासी रामबाबू महतो के बयान पर यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है। पड़ताल के लिए मृतका का मोबाइल जब्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान भी प्रारंभ किया गया है।

चार बच्चों के सर से उठा मां का साया
रामराय देवी की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की हो उसकी मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। चारों बच्चे एक दूसरे से लिपट कर रो रहे थे। महज तीन-चार माह पूर्व ब्याही गई बड़ी बेटी रूबी कई बार बेहोश हो चुकी थी। राहुल (10), रोहित (7) तथा राधिका (5) का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटी की मौत की सूचना पर बेगूसराय से पहुंची मां भी रोते-रोते बेहोश हो रही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!