Vaishali

उजियारपुर:हथियार के साथ घर में घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। उजियारपुर थाने के पचपैका गांव में मंगलवार की देर शाम एक घर में घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाने के अमरपुर गांव के बीचला टोला निवासी महेश राय के पुत्र राजू कुमार व लोहिया नगर थाने के बांघी निवासी बाटो साह के पुत्र नवल कुमार के रुप में हुई। पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा,दो मोबाइल, आधार कार्ड व एक बाइक जब्त कर लिया है। मामले में पीड़ित गृह स्वामी धुरन गिरी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित दर्ज एफआईआर में कहा है कि देर शाम दो युवक दरवाजे पर बाइक खड़ी कर घर में घुस आया। महिलाओं ने चोर का हल्ला किया। हल्ला पर जब लोग आंगन yमें पहुंचे तो दोनों युवक महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर रहा था। हल्ला होने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों से आने का कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!