समस्तीपुर के इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की हुई मौत..
समस्तीपुर ।
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। चलती ट्रेन से कुछ महिला कपड़ा का बंडल जल्दबाजी में उतार रही थीं। इसी दौरान व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। रेलवे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मंगलवार की रात्रि 12:30 बजे 15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पश्चिमी गुमटी के पास व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सहरसा के बनगांव निवासी राजेन्द्र यादव के रूप में की गई।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।