चुनाव::ताजपुर से 7, सरायरंजन से 2, पटोरी में 7 और दलसिंहसराय में 3 नामांकन..
समस्तीपुर। समस्तीपुर नगरपालिका आम चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान को लेकर जिला के चार नगर परिषद व एक नगर पंचायत के लिए नामांकन कराने की प्रक्रिया जारी है। इसमें जिला मुख्यालय स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय पर ताजपुर नगर परिषद व अनुमंडल पीजीआरओ के यहां सरायरंजन नगर पंचायत को लेकर नामांकन के चौथे दिन बुधवार को ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद के लिए एक व वार्ड पार्षद पर के लिए 6 लोगों ने नामांकन किया। मुख्या पार्षद पद के लिए माले नेत्री वंदना सिंह ने नामांकन किया है।
वहीं सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड एक व तीन एक-एक लोगो ने नामांकन किया। ताजपुर के आरओ सदर एसडीओ आरके दिवाकर ने बताया कि ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद के लिए 166 मुख्या पार्षद के लिए 11 व उपमुख्य पार्षद के लिए 12 लोगों ने एनआर कटाया है। उधर सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के आरओ संजीव कुमार ने बताया कि 35 लोगों ने एनआर कटाया गया है। उधर, नामांकन को लेकर जुट रही भीड़ को देखते हुए एसडीओ कार्यालय की सुरक्षा बढा दी गई है।
दलसिंहसराय : अध्यक्ष पद पर दो और वार्ड पार्षद पद के लिए एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन
नगर परिषद दलसिंहसराय के 28 वार्डो के पार्षदों के लिए नामांकन के चौथे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद पर दो तथा वार्ड पार्षद पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन कराया । वहीं 33 प्रत्याशियों ने नामांकन को लेकर नाजिर रसीद ( एनआर रसीद) कटवाया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि नप क्षेत्र के 18 वार्ड एंव एक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन को लेकर अध्यक्ष पद के लिए जमील अख्तर की पत्नी फातिमा अख्तर , अमित कुमार चौधरी की पत्नी बेबी देवी और वार्ड संख्या 18 से वार्ड पार्षद पद के लिए सीताराम शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार शर्मा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । वहीं विभिन्न पदों के लिए कुल 33 नाजिर रसीद कटावाया है।
पटोरी में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए एक-एक पर्चा भरा
शाहपुर पटोरी|नवगठित 26 वार्ड वाली पटोरी नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद में 1-1 वहीं वार्ड पार्षद के लिए 5 सहित 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र पर्चा भरा। अनुमंडल कार्यालय के नजदीक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल मौजूद थे। नामांकन के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों के समर्थन मे हल्की वर्षा की फुहार के बावजूद नामांकन परिसर के नजदीक भारी संख्या में समर्थक व अन्य मौजूद थे।
26 वार्डों में पार्षदों के निर्वाचन को लेकर एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया
रोसड़ा|नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन 26 वार्डों में पार्षदों के निर्वाचन को लेकर एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। वहीं मुख्य पार्षद के लिए 02 व उपमुख्य पार्षद के लिए 01 और वार्ड पार्षद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवाया। मुख्य पार्षद के लिए 10 और उपमुख्य पार्षद के लिए 04 व वार्ड पार्षद के कुल 75 प्रत्याशियों का नाजिर रसीद कट चुका है। इसमें से तीन प्रत्याशी मुख्य पार्षद के लिए एक और वार्ड पार्षद के लिए दो ने नामांकन करवा चुका।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
