Vaishali

समस्तीपुर की बेटी डॉ रेखा को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर की बेटी व बेगूसराय की बहू डॉ. रेखा कुमारी को नेपाल में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान चिकित्सीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेपाल के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भवानी प्रसाद खापुड़ ने दिया। पिछले शनिवार को काठमांडू के यूनाइटेड वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम मं डॉ.रेखा कुमारी को सम्मानित किया गया। इससे पहले पिछले वर्ष भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया था। डॉ. रेखा एससीएसटी रेलवे एसोसिएशन के पूर्व मंडल मंत्री लालबाबू राम की पुत्री है। डॉ.रेखा ने बताया वह अपने पति डॉ शेखर कुमार के साथ असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा में लगी रहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से गर्व महसूस हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!