Vaishali

नगरपालिका चुनाव:दलसिंहसराय में दाे, रोसड़ा में तीन और पटोरी में एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समसतीपुर।
नगरपालिका आम चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान को लेकर जिला के चार नगर परिषद व एक नगर पंचायत के लिए नामांकन कराने की प्रक्रिया जारी है। इसमें जिला मुख्यालय स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय पर ताजपुर नगर परिषद व अनुमंडल पीजीआरओ के यहां सरायरंजन नगर पंचायत को लेकर नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। ताजपुर के आरओ सदर एसडीओ आरके दिवाकर ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया के तीन दिन बाद अभी तक एक भी नामांकन नहीं कराया गया है।

जबकि मंगलवार को 37 एनआर कटाए जाने अब तक पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए 141 एनआर कटाए जा चुके हैं। वहीं अनुमंडल पीजीआरओ संजीव कुमार ने बताया कि तीसरे दिन तक सरायरंजन से किसी पद के लिए कोई नामांकन नहीं कराया गया है। तीनों पद के लिए अब मंगलवार के 50 एनआर मिलाकर 112 एनआर कटाए जा चुके हैं। इस दौरान दोनों ही आरओ के यहां सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। दलसिंहसराय में दाे व रोसड़ा में तीन और पटोरी में एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।

दलसिंहसराय में उप मुख्य पार्षद सहित दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 36 ने कटाई नाजिर रसीद

नगर परिषद दलसिंहसराय के 28 वार्डो के पार्षदों का निर्वाचन को लेकर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू है। नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को एक उप मुख्य पार्षद पद तथा एक पार्षद पद पर नामांकन कराया । वही 36 प्रत्याशीयो ने नामांकन को लेकर नाजिर रसीद ( एनआर रसीद) कटवाया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि नप क्षेत्र के 28 वार्ड एंव एक मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के नामांकन को लेकर तीसरे दिन उप मुख्य पार्षद पद के लिए रामपुर जलालपुर निवासी भालचंद्र चौधरी की पत्नी वीना देवी और वार्ड पार्षद के लिए बिरेंद्र झा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं विभिन्न पदों के लिए कुल 36 अनार रसीद कटावाया है ।इस दौरान अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह दलसिंहसराय बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश,विद्यापतिनगर बीडीओ प्रकृति नयनम,अंचल अधिकारी दलसिंहसराय राजीव रंजन,अजय कुमार निर्वाचन प्रशाखा के रौशन कुमार, नवीन कुमार उपस्थित थे।

पटोरी में पहला नामांकन वार्ड पार्षद के लिए हुआ

शाहपुर पटोरी | अनुमंडल कार्यालय परिसर में नगर परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को पहली नाम निर्देशन पत्र वार्ड नंबर 24 के लिए पर्चा दाखिल किया गया। वहीं वार्ड परिषद के लिए 41, उपमुख्य पार्षद के लिए 02 एवं मुख्य पार्षद के लिए 01 सहित 44 नजारत रसीद अभ्यर्थी द्वारा ली गई है। नजारत रसीद लेने वाले की संख्या कुल 195 हो गई है।

रोसड़ा में मुख्य पार्षद के लिए एक, वार्ड पार्षद के लिए दो ने किया नामांकन

नगर परिषद रोसड़ा के 26 वार्डों के पार्षदों के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को मुख्य पार्षद के पद पर मीरा सिंह ने अपना नामांकन किया। वहीं वार्ड 18 से श्याम बाबू सिंह व वार्ड 24 से वार्ड पार्षद पद के लिए संगीता देवी ने नामांकन किया। वहीं मुख्य पार्षद के लिए चार उप मुख्य पार्षद के लिए तीन और वार्ड पार्षद के लिए 31 ने नाजिर रसीद कटवाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!