समस्तीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई:सहायक विद्युत अभियंता को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा,3 हजार रुपए ले रहा था रिश्वत..
समस्तीपुर ।
समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार को 3 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। निगरानी टीम सुनील कुमार को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई।
रूलर रेवेन्यू फ्रेंचाइजी द्वारा मीटर रीडिंग के लाइसेंस को रेन्यूल करने के एवज में सुनील कुमार द्वारा घूस की मांग की गई थी। इसके बाद मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी ने इसकी शिकायत निगरानी को की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले की जांच की।
मामला को सत्य पाते हुए निगरानी विभाग द्वारा मीटर रीडिंग कर्मी को सुनील कुमार के पास भेजा गया। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता को 3 हजार रुपये लेते रंगे हाथों निगरानी की टीम ने दबोच लिया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
