समस्तीपुर:बरौनी गाेंदिया एक्सप्रेस का उजियारपुर में फेल हुआ इंजन, 5 घंटे बाद हुई रवाना..
समस्तीपुर।
बरौनी से गोंदिया जा रही 15231 अप गोंदिया एक्सप्रेस का इंजन रविवार को समस्तीपुर- बरौनी रेलखंड के उजियारपुर स्टेशन के पास फेल कर गया। इससे ट्रेन करीब चार घंटे तक उजियारपुर स्टेशन के पास खड़ी रही। बाद में समस्तीपुर स्टेशन से लाइट इंजन उजियारपुर भेजा गया तब जाकर ट्रेन को समस्तीपुर स्टेशन खींच कर लाया गया।
ट्रेन दिन 3.30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब साढे पांच घंटा लेट हुई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोंदिया जाने के लिए 15231 ट्रेन सुबह दस बजे बरौनी से खुली थी। ट्रेन करीब 10.50 के आसपास उजियारपुर पहुंच रही थी इसी दौरान अचानक ट्रेन का इंजन बंद हो गया।
चालक ने कई बार ट्रेन से स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन ट्रेन स्टार्ट नहीं हो पाया। बाद में मामले की जानकारी चालक ने समस्तीपुर स्टेशन व सोनपुर कंट्रोल को दी। रेलवे सूत्रो ने बताया कि दिन 12.30 बजे समस्तीपुर स्टेशन से लाइट इंजन उजियारपुर भेजा गया। जिसके बाद ट्रेन को खींच कर समस्तीपुर स्टेशन लाया गया।
पुन: दूसरी इलेक्ट्रिक इंजन की व्यवस्था के बाद ट्रेन को तीसरे पहर 3.30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे। उधर, सोनपुर डीआरएम नीलमणी ने कहा कि इंजन फेल होने को लेकर जांच का आदेश दिया गया है। इंजन को शेड में ले जाकर जांच किया जाएगा। ताकि इंजन फेल होने के कारणों का सही पता लग सके। पहली नजर में टेक्निकल रिजन बताया जा रहा है।
खुलने से 45 किमी सफर के बाद ही फेल हुआ इंजन
जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ट्रेन खुलने से पहले इंजन की थ्रो जांच की जाती है। लेकिन आज जिस इंजन को गोंदिया एक्सप्रेस के साथ जोड़ा गया था वह इंजन करीब 45 किलोमीटर सफर के बाद ही फेल कर गया।
हालांकि कोई घटना नहीं हुई और यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई। जिससे ट्रेन इंजन के मेंटेनेंस पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। हालांकि रेलवे के परिचालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेक्निकल गड़बड़ी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। चुकी इंजन का रोज थ्रो जांच नहीं की जाती। एक शिड्यूल के अनुसार ही जांच होती है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
