Vaishali

दलसिंहसराय में चोरी की तीन बाइक बरामद:पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर .समस्तीपुर जिला में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस को सफलता मिली है। जहां गुरुवार को दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने बढ़ती हुई बाइक चोरी की घटना को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर चोरी की गई तीन बाइक के साथ चार शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दलसिंहसराय थाना में दर्ज कांड संख्या 76/22 में चोरी हुई बाइक की बरामदगी को लेकर भगवानपुर चकशेखू निवासी पिंकू लाल के पुत्र प्रिंस कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वही प्रिंस के निशानदेही पर विद्यापतिनगर क्षेत्र के गढ़सिसई वार्ड संख्या पांच निवासी मुन्ना के पुत्र रंचित कुमार, सिमरी निवासी सुखदेव महतो के पुत्र बीरबल कुमार, घटहो ओपी क्षेत्र के मनियारपुर निवासी रामनाथ सहनी के पुत्र राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार राजेश सहनी के घर से चोरी की पल्सर बाइक को बरामद किया गया। जबकि अन्य दो बाइक रंचित और बीरबल के घर से बरामद किया गया है। घटहो ओपी क्षेत्र के मनियारपुर निवासी अंकित कुमार मुख्य सरगना ने रंचित और प्रिंस के साथ मिलकर शहर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। अंकित ने ही चोरी की पल्सर बाइक को राजेश सहनी के हाथ सात हजार रुपए में बेचा दिया था। जो रचिंत के निशानदेही पर राजेश सहनी के घर से बरामद किया गया।

इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की तीन बाइक के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। सभी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में दारोगा शंभूनाथ सिंह, रंजीत कुमार शर्मा, राजकिशोर सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!