Samastipur

चांदपुरा गांव में पांच लाख के आभूषण व 65 हजार नगद ले गए चोर..

समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने अमरजीत चौधरी के घर का ताला तोड़ लगभग 5 लाख रुपए के आभूषण एवं 65 हजार रुपए नगद चुरा लिया। गृहस्वामी व्यवसाय के सिलसिले में सपरिवार, पटोरी बाजार में रहते हैं और उनके चांदपुरा स्थित घर में ताला बंद रहता है। घटना के वक्त भी घर में कोई नहीं था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर फेंके गए कुछ सामान पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में एफआईआर के लिए अमरजीत चौधरी ने पटोरी थाने को आवेदन दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बताया कि चोर शुक्रवार रात घर की दीवार फांद कर छत के रास्ते आंगन में उतरे और चार कमरों का ताला तोड़ गोदरेज का अलमीरा, ट्रंक, ब्रीफकेस, लॉकर आदि को तोड़ सामान को यत्र-तत्र फेंक दिया। उसके बाद लगभग 10 भर स्वर्णाभूषण, कुछ चांदी के आभूषण एवं घर में रखे गए 65 हजार रुपए नगद लेकर भाग निकले। संवाद प्रेषण तक इस मामले में किसी की संलिप्तता या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!