पूसा: अनुशासन, उत्कृष्ट व्यवहार व एकता खेल का मूल मंत्र :कुलपति
पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वस्थ मन स्वस्थ व्यक्तित्व का विकास करता है। अनुशासन, उत्कृष्ट व्यवहार व एकता खेल का मूल मंत्र है। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में आयोजित तीन दिवसीय रीजनल लेवल बास्केट बॉल प्रतियोगिता के समापन सत्र को संबोधित ककर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपनी प्रतिभा व उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना और प्रदेश का नाम रौशन करे।
स्वागत करते हुए प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार ने कहा की नवंबर में होने वाले नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए 72 प्रतिभागी चयनित हुए है। जिसमे 36 लड़कियां है। इस दौरान संगीत शिक्षिका स्वेता के मार्गदर्शन में चितौड़ की मैग्रेटेड छात्राएं समेत अन्य प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
कलाकारों में अवनी भारती, अवनी तनु वत्स, थानमई नक्षत्र, भव्या श्री, पद्मजा सरवानी, लोहिथा चांदना, यस्मित्रा रश्मि, प्राची प्रिया, साक्षी, दिव्या वर्मा, आंचल, मनीषा आदि शामिल है। इस दौरान कुलपति डॉ कृष्ण कुमार व उनके ओएसडी अनिल शर्मा ने प्रतिभगियो को पुरस्कृत किया। संचालन जेपी चौधरी व धन्यवाद यूके यादव ने किया। मौके पर खेल प्रभारी आभा कुमारी, प्रमोद कुमार जयसवाल, के के प्रतिहस्त, अर्चना कुमारी, एके शर्मा, नितिन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
