Patna

प्रतिबंध के दो माह पूरा होने के बाद भी खुलेआम बिक रहा सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल..

मुजफ्फरपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थर्मोकोल पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को दो माह पूरा हो गए हैं,लेकिन इसका असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। शहर से गांव तक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थर्मोकोल खुलेआम बाजार में बिक रहे हैं। वहीं होटलों, समारोहों एवं खान-पान की दुकानों पर बिना किसी रोक-टोक के प्लास्टिक एवं थर्मोकोल से बने प्लेट, कप, ग्लास, चम्मच समेत अन्य सामग्री का उपयोग हो रहा है। पहली जुलाई को प्रतिबंध लगने के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने नगर प्रबंधक के नेतृत्व में सिटी स्क्वाड टीम का गठन किया गया जिसमें निगम के एक दर्जन प्रभारियों को रखा गया था। टीम द्वारा जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाकर तीन लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया और पचास किग्रा प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खुलेआम प्रतिबंधित सामानों का हो रहा उपयोग

इस बीस नगर आयुक्त के पद से विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला हो गया उसके बाद सिटी स्क्वाड टीम कार्यालय में आराम फरमा रही है। श्रावणी मेला को प्लास्टिक मुक्त करने की घोषणा की गई थी लेकिन वह घोषणा ही रह गई। टीम इसपर कोई काम नहीं किया। बीते माह प्रशासन द्वारा दो दर्जन टीम बनाकर एक साथ शहर में छापेमारी की गई है लेकिन यह छापेमारी महज खानापूर्ति साबित हई। निगम की टीम द्वारा भी सिर्फ छोटे-मोटे दुकानों पर छापेमारी की गई। होटल, रेस्तरां एवं विवाह भवनों में आयोजित समारोहों को नजर अंदाज किया। परिणाम यह निकाल की वहां खुलेआम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामानों का प्रयोग होते रहा।

फिर से तेज किया जाएगा अभियान

वर्तमान में न निगम प्रशासन द्वारा और न ही जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। प्रभारी अभियान दल राम लाल शर्मा ने कहा कि बीच-बीच में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को जब्त किया जा रहा है। जुर्माना भी लगाया जा रहा है। निगम हड़ताल के बाद अभियान को तेज किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!