Vaishali

वैशाली में सरकारी स्कूल को ही बना दिया शराब का गोदाम, 140 कार्टन दारू जब्त..

Patna.
बिहार में शराब के धंधेबाजों ने अजीब कारनामा किया है। वैशाली जिले में एक सरकारी स्कूल को ही शराब का गोदाम बना दिया गया। स्कूल के कमरे का ताला टूटा तो उसमें से 140 कार्टन अवैध शराब मिली। स्कूल से इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप मिलने से हर कोई दंग रह गया। स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि रात में कोई आया और शराब के कार्टन रखकर कमरे में ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह मामला वैशाली जिले के वृंदावन स्थित खञजाचक के सरकारी स्कूल का है। हेडमास्टर पवन कुमार शुक्ला का कहना है कि बुधवार सुबह उनके पास फोन आया कि स्कूल के कमरे का ताला कटा हुआ है और उसकी जगह नया लॉक लगा हुआ है। इसके बाद हेडमास्टर स्कूल पहुंचे और स्थानीय प्रतिनिधियों को बुलाया। फिर स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी।

स्कूल के कमरे का ताला टूटा, तो उड़ गए होश

पुलिस निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर उनकी टीम स्कूल में पहुंची। ताला तोड़कर कमवैशाली में सरकारी स्कूल को ही बना दिया शराब का गोदाम, 140 कार्टन दारू जब्त..

Patna.

बिहार में शराब के धंधेबाजों ने अजीब कारनामा किया है। वैशाली जिले में एक सरकारी स्कूल को ही शराब का गोदाम बना दिया गया। स्कूल के कमरे का ताला टूटा तो उसमें से 140 कार्टन अवैध शराब मिली। स्कूल से इतनी भारी मात्रा में शराब की खेप मिलने से हर कोई दंग रह गया। स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि रात में कोई आया और शराब के कार्टन रखकर कमरे में ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह मामला वैशाली जिले के वृंदावन स्थित खञजाचक के सरकारी स्कूल का है। हेडमास्टर पवन कुमार शुक्ला का कहना है कि बुधवार सुबह उनके पास फोन आया कि स्कूल के कमरे का ताला कटा हुआ है और उसकी जगह नया लॉक लगा हुआ है। इसके बाद हेडमास्टर स्कूल पहुंचे और स्थानीय प्रतिनिधियों को बुलाया। फिर स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी।

 

 

स्कूल के कमरे का ताला टूटा, तो उड़ गए होश

 

पुलिस निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर उनकी टीम स्कूल में पहुंची। ताला तोड़कर कमरा खोला, तो उसके अंदर भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने कुल 140 कार्टन शराब जब्त की है। हेडमास्टर पवन कुमार शुक्ला का कहना है कि मंगलवार शाम को स्टाफ स्कूल में अपना ताला लगाकर गया था। इसके बाद रात में किसी ने ताला तोड़कर कमरे में शराब रख दी और फिर दूसरा ताला लगा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।रा खोला, तो उसके अंदर भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने कुल 140 कार्टन शराब जब्त की है। हेडमास्टर पवन कुमार शुक्ला का कहना है कि मंगलवार शाम को स्टाफ स्कूल में अपना ताला लगाकर गया था। इसके बाद रात में किसी ने ताला तोड़कर कमरे में शराब रख दी और फिर दूसरा ताला लगा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!