Vaishali

सोनू सूद बिहार का लिट्टी-चोखा चखने को इतने बेताब थे कि पटना एयरपोर्ट के बाहर ही टूट पड़े..

पटना।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए लोगों के बीच खासे मशहूर हैं। बिहार की राजधानी पटना में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा चखने को इतने बेताब थे कि पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कार की छत पर ही इसका स्वाद ले लिया। सोनू सूद के स्वागत में सैकड़ों लोग एयरपोर्ट के बाहर जमा हुए। उनका लिट्टी-चोखा खाने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद बुधवार को विमान के जरिए पटना पहुंचे। उनका बापू सभागार में आयोजित एक फैशन शो में शिरकत करने का कार्यक्रम है। पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही उन्होंने लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना चाहा। जब लिट्टी-चोखा सामने आया तो वे खुद को रोक नहीं पाए और एयरपोर्ट के बाहर कार की छत पर ही उस पर टूट पड़े।

द फैंस ऑफ पाटलीपुत्रा सीजन-3 का फीनाले 21 को, सोनू सूद होंगे मुख्य अतिथि

पटना एयरपोर्ट पर सोनू सूद के सैकड़ों की संख्या में समर्थक जुटे। उन्होंने कार पर खड़े होकर सभी का अभिवादन किया। बता दें कि न्यू स्टार फैशन क्लब ने द फैंस ऑफ पाटलीपुत्रा सीजन 3 का आयोजन किया है। सोनू सूद इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। उनका ज्ञान स्थली हाई स्कूल संपतचक बैरिया में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को देखने का भी प्रोग्राम है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!