Vaishali

बिना हेलमेट गिरिराज सिंह की बुलेट राइड पर आरजेडी बोली- कानून तोड़ने वाले भी जंगलराज कहते हैं..

पटना।
बेगूसराय सीरियल गोलीकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। बीजेपी एक ओर जहां राज्य में फिर से जंगलराज कायम होने का आरोप लगा रही है, वहीं राजद ने विपक्ष पर पलटवार किया है। राजद ने ट्वीट कर कहा है कि अपराधियों और गुंडों की पार्टी भाजपा के मंत्री और नेता खुद कानून की धज्जियां उड़ाकर कहते है यहां जंगलराज है। जो खुद लोगों को उकसा कर गोलियां चलवाते हैं, वो कहते है यहां कानून का राज नहीं है। बेवकूफ समझे हो का??

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब अपने संसदीय क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद बेगूसराय पहुंचे तो उस समय भाजपा द्वारा बंद के बीच शहर में वह घायलों से मिल रहे थे। उस समय वे बाइक पर पीछे बैठे थे और उनके काफिले की विशेष बात ये थी कि किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

इस बीच गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि बेगूसराय गोलीकांड महज एक वारदात नहीं बल्कि आतंकी हमला था। सीएम नीतीश कुमार असली अपराधियों के नाम छुपाने में लगे हैं। इस केस की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए। बता दें कि इस मामले में बेगूसराय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!