Vaishali

जंगलराज का ढोल पीटने वालों को लालू की बेटी ने ऐसे दिया जवाब, सुशील कुमार मोदी पर हमला..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक महीने हो चुके हैं. प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर बीजेपी (BJP) सरकार को घेरने में लगी है तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) बचाव में उतर गईं. शनिवार को उन्होंने कई ट्वीट किए. जंगलराज का भी जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) पर जमकर हमला बोला.

रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि बिहार को इन्हीं लोगों ने बदनाम कर रखा है. जनता के राज को देकर जंगलराज का नाम दिया है. लिखा- “इसी तरह से बिहार की बदनामी का ढोल पीटा करो सत्ता जाने के गम में खिसियानी बिल्ली की भांति खंभा नोचा करो.” इस ट्वीट के अलावा भी रोहिणी ने कई ट्वीट किए.

 

ट्वीट से सुशील मोदी पर निशाना

आगे रोहिणी ने सुशील कुमार मोदी पर हमला करते हुए लिखा- “ये वही सुशील मोदी है जो केंद्रीय मंत्री के दंगाई पुत्र को शाबाशी दे कर गले लगाया करता था. बुद्ध की भूमि को रक्तरंजित करके मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब पाला करता था. नोट- सुशील मोदी उस समय बिहार में कौन सा राज चल रहा था जनता को यह भी बता दो जरा. जनता ने देखा है सुशील मोदी को नैतिकता की दुहाई देते केंद्रीय मंत्री के दंगाई पुत्र को गले लगाकर शाबाशी देते.”

बता दें कि अक्सर रोहिणी आचार्य ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं. सरकार बदलने के बाद इन दिनों वो बीजेपी पर हमलावर हैं. खास कर सुशील कुमार मोदी को लेकर वो कई ट्वीट करती हैं. आज शनिवार को भी निशाने पर बीजेपी और सुशील कुमार मोदी ही रहे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!