Vaishali

कल्यापणुर के बेलवा डीह मंदिर के नीचे दबा था:मंदिर परिसर की नींव खुदाई में मिला भगवान बुद्ध की मूर्ति का सिर

समस्तीपुर।कल्याणपुर।
सिसवा खरार पंचायत के बेलवा डीह मंदिर परिसर में दूसरे दिन की नींव खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा का सिर मिला है। इस मंदिर का निर्माण जलपा भवानी मंदिर परिसर बेलवा डीह में हो रहा था। जलपा भवानी मंदिर के पुजारी चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि दूसरे मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई हो रही थी। जमीन के दो फीट नीचे भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली। भगवान बुद्ध का केवल सर मिला। जिसका उपरी भाग नींव की खुदाई में आंशिक रूप से टूट चुका था। ग्रामीणों ने वहां से उक्त मूर्ति को निकालकर जलपा भवानी मंदिर परिसर में रख दिया। बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिला है। गुरुवार को जाकर मूर्ति के सिर को देखेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!