Patna

बिहार में 2 मुंह, दो नाक और दांत के साथ हुआ बच्चे का जन्म, डॉक्टर व नर्स हैरान..

बिहार के मधुबनी जिले के के झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को दो मुंह, उगी हुई आंख व दांत वाले बच्चे का जन्म हुआ। नवजात का जन्म होते ही प्रसव कक्ष में मौजूद एएनएम और अन्य स्टाफ हैरत में पड़ गए। डॉ. विमलेंदु कुमार ने नवजात को देखकर तत्काल इलाज शुरू करने का निर्देश दिया। इंक्यूबेटर में रखकर शिशु को बचाने का प्रयास किया गया मगर जन्म के एक घंटे बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नर्स ने बताया कि महिला के पेट में पल रहा बच्चा 37 सप्ताह का था। उन्होंने बताया कि एनबीएसयू एनसेफोली नाम की बीमारी होने के कारण बच्चा का विकास नहीं होना कारण हो सकता है। एक घंटे के बाद नवजात ने दिन 12:32 बजे दम तोड़ दिया। इस बीच बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी।

जीएनएम अंजली कुमारी और विशाखा कुमारी ने बताया कि फुलपरास के सैनी गांव से एक महिला प्रसव कराने अस्पताल पहुंची। दोपहर 11: 18 बजे शिशु का जन्म हुआ। चेहरा अजीब किस्म का था। दो अलग अलग नाक, दो मुंह, जिसमें दांत भी दिख रहा था। दो बड़ी बड़ी उभरी हुई आंख दिख रही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!