Samastipur

दलसिंहसराय डीएसपी ने प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सिखाया अनुशासन का पाठ..

समस्तीपुर ।दलसिंहसराय आरबी कॉलेज परिसर में आठ बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर -18 के तीसरे दिन कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण,ड्रिल प्रशिक्षण, मानचित्र पढ़ने का प्रशिक्षण इत्यादि दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके अतिरिक्त गेस्ट लेक्चर के अंतर्गत दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के द्वारा उत्तर बिहार के विभिन्न जिले से आये लगभग 600 एनसीसी कैडेटों को उत्साहवर्धन हेतु एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह आदर्श नागरिक बनकर कैडेट अपने परिवार,समाज और देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही डीएसपी ने ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेटों को संस्कार, अनुशासन, लक्ष्य,जोश, जुनून इत्यादि की बातें बताया. इस कैंप के कमांडेंट कर्नल अजय सिंह ने कैडेटों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आर के रेड्डी,कैप्टन डॉ. मनोज कुमार चौधरी, लेफ्टिनेंट डॉ.धीरज कुमार पांडेय,सेकंड ऑफिसर शमशीर एवं थर्ड ऑफिसर केशव झा सहित 8 बिहार बटालियन के फैशन राय,जेसीओ सहित सभी पी आई मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!