Vaishali

एनएच 28 डैनी चौक पर एक युवक का शव बरामद,बाइक छिनतई में गोली मारकर हत्या करने की आशंका,जाँच में जुटी पुलिस।

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एनएच 28 के डैनी चौक के पास बीती रात पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ.शव की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वृंदावन साहिट गांव निवासी दीपक सदा के रूप में किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक दीपक अपने घर से बसढिया वैगन चौक स्थित अपने ससुराल जाने के लिए रविवार की रात बाइक से निकला था.लेकिन देर रात तक भी वह ससुराल नही पहुंचा.तब घर वालो और ससुराल वालों ने दीपक की खोज शुरू कर दी.वही देर रात युवक का शव डैनी चौक के पास एन एच 28 किनारे गस्ती दल ने शव को बरामद किया.वही युवक के सर के नीचे गोली लगने जैसा एक जख्म भी बना हुआ है.ससुराल वालो ने बताया कि मृतक दीपक से बाइक लूटने के दौरान बाइक नही देने पर बदमाशो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर बाइक लूट कर फरार हो गया.थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम के बाद ही गोली लगी है या नही स्पष्ट हो सकता है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!