Vaishali

आर.एल. महतो बी.एड. काॅलेज में मनाया गया हिन्दी दिवस .

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय स्थित आर.एल. महतो इन्स्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में हिन्दी दिवस के अवसर पर कविता, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि हिन्दी भाषा, हमारे देष की एकता, अखण्डता, राष्ट्रीयता और समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने में सहायक है। हिन्दी भाषा सरल है, सुबोध है, सुन्दर अभिव्यक्ति है, हिन्दी ही सभ्यता है, हिन्दी ही हमारी संस्कृति है। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में हिन्दी भाषा को संपर्क भाषा के रूप में अपनाना चाहिए एवं सभी काम-काज हिन्दी में ही करना चाहिए। महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष निर्मल कुमार चंचल ने बताया कि हिन्दी दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी को हिन्दी की समग्र प्रगति के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। निर्मल ने राष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे अपनी हरेक कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनायें तथा प्रत्येक क्षेत्र में इसका प्रयोग सुनिश्चित करें। योगेश कुमार ने बताया कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय पहचान और एकता कि मजबूत कड़ी के रूप में विशेष भूमिका निभाती आ रही है। निर्णायक मंडली मो. इमामउद्वीन एवं आकांक्षा कुमारी के द्वारा हिन्दी दिवस के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिल कुमार, द्वितीय स्थान निधि कुमारी एवं तृतीय स्थान गुड़िया कुमारी को धोषित किया गया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्रध्यापक केशव कुमार चैधरी, मो. बकर जफीर, सत्यम, उमा शंकर चंदन, चंदा कुमारी, व्याख्याता- डाॅ. सबिता कुमारी, रूपम कुमारी, कुमारी दीपा, मो. हसन राजा अंसारी एवं पल्लव कुमार पारस के साथ साथ सैकड़ों प्रशिक्षु भी उपस्थित रहें ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!