Vaishali

दलसिंहसराय शहर के कुलदीप मार्केट से बाइक की डिक्की से मुखिया के उड़ाये 5.79 लाख..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय शहर के कुलदीप मार्केट में चकबहाउद्दीन पंचायत के मुखिया सियाराम राय उर्फ बबली राय की बाइक की डिक्की से बदमाशों ने रुपयों वाला झोला उड़ा लिया। मुखिया के अनुसार, झोला में 5.79 लाख रुपये था। मुखिया ने अपने निजी खाता से उक्त रुपये शहर स्थित एसबीआई शाखा से निकासी की थी। डिक्की से रुपये निकालने की घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई गई है। हालांकि रुपये उड़ा लेने की जानकारी मुखिया को घर पहुंचने के बाद शाम में हो सकी। मामले को लेकर शनिवार को मुखिया ने पहले उक्त मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पाया कि डिक्की से रुपये निकालने व बदमाश के भागने की घटना कैद है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!