crimeSamastipur

दलसिंहसराय के मथुरापुर में खाली घर में छुपा कर रखी गई 44 पेटी शराब जप्त, कारोबारी फरार..

दलसिंहसराय।दलसिंहसराय पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में छापेमारी करते हुए 44 पेटी शराब जप्त किया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शराब की खेप एक खाली घर में भरी मात्रा में डंप कर रखा गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना के आधार पर मथुरापुर गांव के रामा माझी के खाली मकान में छापेमारी की गई तो 44 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई.वही 2,3 कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए.शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है.उन्होंने ने बताया कि रामा माझी प्रदेश में रहता है.

यहां उसके खाली मकान में शराब कारोबारी ने दुर्गा पूजा को लेकर शराब बेचने के लिए डंप किया हुआ था.वही शराब बंदी को लेकर अभियान चलाकर छापेमारी जारी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!