Vaishali

बिहार नगर निकाय चुनावः मतदान की रफ्तार पर एप से निगरानी, रियल टाइम में जान सकते हैं वोटिंग प्रतिशत

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार में नगर निकाय चुनाव के तहत पहले चरण के 156 निकायों में 10 अक्टूबर को मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन मतदान की रफ्तार की निगरानी एप से कराने की तैयारी की है। मतदान के दिन के लिए ‘रियल टाइम वीटीआर मॉनिटरिंग एप’ विकसित किया गया है। इससे प्रत्येक जिले के बूथ पर मोबाइल एप से ही मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतदान की संख्या (वोटर टर्न आउट) की जानकारी दी जाएगी। जिससे जिलावार मतदान की रफ्तार की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका सह जिलाधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की जा सकेगी।

प्रत्येक दो घंटे पर मतदान की रफ्तार का होगा आकलन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान की रफ्तार का आकलन किया जाएगा। इसके लिए मतदानकर्मियों को चुनाव प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

पटना: शिक्षा मंत्री के आवास के सामने एसटीईटी अभयर्थियो का हंगामा, पुलिस से झड़प
चुनाव प्रेक्षकों के लिए अलग से तैयार किए गए हैं एप आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के दौरान सभी जिलों में चुनाव प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। चुनाव प्रेक्षकों के लिए अलग से एप विकसित किए गए है। इस ‘ऑब्जार्बर एप’ के माध्यम से नामांकन से लेकर मतगणना तक की जानकारी प्रेक्षकों द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाएगी।

नामांकन पत्र की समीक्षा व प्रतीक आवंटन के लिए अलग सॉफ्टवेयर तैयार आयोग के अनुसार निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा व उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर विकसित किए गए हैं। इससे नामांकन पत्रों की समीक्षा और प्रतीक आवंटन में मानवीय हस्तक्षेप की संभावना न्यून होगी और पारदर्शी व्यवस्था के तहत शिकायत कम प्राप्त होंगे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!