Vaishali

बिहार प्रशासनिक सेवा से IAS में प्रोन्नत 13 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राज्य सरकार ने हाल में बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से आईएएस में प्रोन्नत हुए 13 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी है। इन्हें आईएएस वाले पदों पर तैनाती दी गयी है। बीपीएससी के संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार को बीपीएससी का सचिव, मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय को गृह विभाग का संयुक्त सचिव, पटना प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव एसएम कैसर सुल्तान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश कुमार झा को निशक्तता निदेशक, पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव राजेश चौधरी को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वहीं, ब्रेडा के उप-निदेशक यशस्पति मिश्र को पर्यटन निदेशक, पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सर्ब नारायण यादव को चकबंदी निदेशक (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार), निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को राजस्व पर्षद का सचिव, गोपालगंज के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद को सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

कटिहार के उप-विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर को नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक, नवादा डीडीसी मो. नैय्यर इकबाल को खान विभाग में निदेशक, चकबंदी (मुख्यालय) के संयुक्त निदेशक नवल किशोर को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का निदेशक तथा बीपीएससी के उप-सचिव रवि भूषण को बीपीएससी का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!