Vaishali

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित बिहार के शिक्षक सौरभ और निशी ने बताए कैसे मिली यह उपलब्धि, TOB के लेट्स टॉक में आए थे दोनों..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डेस्क, भागलपुर। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 के लिए बिहार से शिक्षक सौरव सुमन और शिक्षिका निशी कुमारी का भी चयन हुआ है। सौरव सुमन, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सुपौल के शिक्षक हैं। निशी कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय खुसरूपुर पटना की शिक्षिका हैं। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम लेट्स टॉक में दोनों शिक्षक आए थे। लेट्स टॉक कार्यक्रम को टीम टीचर्स ऑफ बिहार के सदस्य डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय एवं टीओबी की स्टेट टीम लीडर खुशबू कुमारी ने मॉडरेट किया।

इस दौरान शिक्षक सौरभ सुमन एवं शिक्षिका निशी कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए अपने प्रयासों की भी जानकारी लोगों से साझा की। उन्होंने कहा कि सभी टीचर्स प्रतिभावान होते हैं, उन्हें अपने कार्यों को सहेजने और उसके डाक्यूमेंट्सन पर ज्यादा ध्यान देने की ओर काम करना चाहिए। टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने कहा कि बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि जो शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने जा रहे हैं, वे पुरस्कार ग्रहण के पूर्व ही यह जानकारी सभी से साझा किया। उन्होंने कौन सा ऐसा उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके कारण उन्हें यह राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्होंने इस लेट्स टॉक से जुड़े शिक्षकों एवं दर्शकों के सवालों के भी जवाब दिए।

शिव कुमार ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार ने बिहार के शिक्षकों से अपील करते हुए कहा है कि टीचर्स ऑफ बिहार के इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म से बिहार के जो भी शिक्षक एवं शिक्षिका अभी तक नहीं जुड़े हैं, वे अविलंब जुड़कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। जिससे एक बेहतर, समृद्ध और शैक्षिक रूप से समुन्नत बिहार का नवनिर्माण हो सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!