Vaishali

5 रुपये में 50 km का सफर: अनोखी है भागलपुर के 16 साल के बच्चे की बनाई बाइक, लोग बोले- एक मेरे लिए भी बना दो..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भागलपुर: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दाम लोगों की जेबें हल्की करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पांच रुपये में 50 किलोमीटर का सफर तो अब आटो-टैक्सी और बस से भी मुनासिब नहीं है। लेकिन भागलपुर के 16 साल के छात्र की बनाई अनोखी बाइक से ऐसा हो सकेगा। उसकी बाइक सरपट दौड़ रही है। बच्चे का दावा है कि वो आने वाले समय में इस बाइक में ऐसी तकनीक जोड़ेगा कि ये पूरी तरह फ्री भी हो जाएगी।

जिले के कहलगांव प्रखंड सलेमपुर सैनी गांव के अभय राम के पुत्र इंटर के छात्र 16 साल के राजा राम इन दिनों चर्चा में हैं। आसपास के कई गांवों के लोग उनके पास पहुंच रहे है। लोग राजा की बनाई अनोखी बाइक का ट्रायल भी ले रहे हैं और अपने लिए भी बाइक बनाने की डिमांड कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी राजा की बाइक जमकर शेयर की जा रही है।

राजा ने दैनिक जागरण को बताया, ‘ मैंने ये बाइक जुगाड़ से बनाई है, जो बैट्री से संचालित होती है। कबाड़ से निकाले समान से इसको बनाया। मैं इसके अलावा साइरन, माइंस, सेना जवानों के लिए जूते में बैट्री लगाकर विस्फोटक सामग्रियों का असर नहीं पड़ने जैसे उपकरण भी बना चुका हूं और उसका ट्रायल कर चुका हूं। फिलहाल ये बाइक बनाना मेरे लिए बड़ी बात रही।’

राजा के पिता खेती करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं कि राजा की सोच को नई उड़ान मिल सके। राजा के अपनी बाइक के बारे में बताते हैं कि उन्होंने इसे बनाने के लिए पुराने बाइक का हैंडल का प्रयोग किया है। अपनी बाइक का फ्रेम उन्होंने खुद बनाया है। इसके आगे और पीछे पहिए लगाए और 12 बोल्ट की दो बैट्री का उपयोग किया गया है। दोनों को चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। इसमें ईंधन की कोई जरूरत नहीं है।स्टार्टर मशीन उसी में जुड़ी है। इसमें इलेक्ट्रिक ब्रेक लगाया जाएगा, जो मोबाइल से कनेक्ट रहेगा। बाइक में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि बिना हेलमेट पहने या नशा में रहने पर यह नहीं स्टार्ट होगी।

इसमें सेंसर लगाने की भी योजना है, इसके चलते बैट्री चार्ज करने की जरूरत भी नहीं होगी। इस व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है। राजा राम अपने घर के एक कमरे में हो प्रयोग करता रहता है। राजा राम पर ग्रामीणों को गर्व और विश्वास है कि वो भविष्य में गांव का नाम रोशन करेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!