Vaishali

पत्नी ने नहीं बनाया खाना, तो बौखलाए अनुज ने तवे से पीट-पीटकर कर दी हत्या..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नोएडा/भागलपुर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज तीन कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में शनिवार सुबह तकरीबन 11 बजे एक व्यक्ति ने तवे से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। निर्मम हत्याकांड की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को धर दबोचा। आरोपी का नाम अनुज कुमार बताया जा रहा है। ये बिहार के बांका जिले का रहने वाला है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीमें अनुज कुमार से पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान आरोपित ने बताया पत्नी ने सुबह खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर उसने तवे से पत्नी खुश्बू देवी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार कर घायल कर दिया। घटनास्थल के पास ही घायल महिला मदद के लिए चिल्लाती रही और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

आरोपित और उसकी पत्नी दोनों बांका के ही रहने वाले थे। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो चुकी थी।

आटो चालक है अनुज

आरोपित अनुज आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
शनिवार सुबह वह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था लेकिन उसकी पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया।
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया।
इस दौरान गुस्साए अनुज ने घर में रखे तवे से खुशबू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
सिर में चोट लगने से खुशबू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मृतक महिला के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
रवि प्रकाश सिंह, रैकवार ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!