Vaishali

समस्‍तीपुर में जर्दा व्यवसायी से पिस्टल की नोक पर 1.50 लाख रुपये लूटे

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। शहर के बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान के निकट चौधरी गली वार्ड 23 में सोमवार की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर जर्दा व्यवसायी ब्रज किशोर चौरसिया से बाइक व 1.50 लाख रूपये लूट लिये। लूट की रकम व स्कूटी लेकर बदमाश बहादुरपुर व बाइपास की ओर दो अलग -अलग दिशाओं में भाग निकले। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम के साथ तत्काल बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया। बहादुरपुर स्थित बाइपास रोड में बांध किनारे स्थित काली मंदिर के निकट लावारिस अवस्था में व्यवसायी से लूटी गई स्कूटी बरामद हुई । आशंका पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवक को उठाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज को खंगाला जा रहा है।

बहादुरपुर मोहल्ला के चौघरी गली निवासी ब्रज किशोर चौरसिया की गुदरी बाजार में पान मसाला व जर्दा की दुकान है । सोमवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे । इसी क्रम में गली में पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और कनपटटी में पिस्टल सटाकर स्कूटी और 1.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया । वारदात के बाद बदमाश बाइपास और बहादुरपुर की ओर दो अलग- अलग रास्ते से भाग निकले । तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है । बता दें कि 14 अगस्त को बदमाशों ने शहर के पुरानी पोस्ट आफिस रोड में जर्दा व्यवसायी सौरभ जायसवाल को गोली मारकर 1.25 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!