Samastipur

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिहपुर के एचएम मेघन सहनी दिल्ली मे होंगी सम्मानित..

समस्तीपुर।दिल्ली में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिहपुर के एचएम मेघन सहनी देश व विदेश के शिक्षा प्रतिनिधियो के समक्ष 2 सितंबर को अपना स्पीच देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वे बिहार के एकलौता प्रतिनिधि हैं। वे हवाई जहाजनुमा वर्ग कक्ष व ट्रेन जैसी वर्ग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति बढ़े रूझान पर अपना विचार रखेंगे। इसमें उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एचएम श्री सहनी ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। ज्ञात हो कि हवाई जहाजनुमा वर्ग कक्ष (शिक्षा उड़ान) का निर्माण व ट्रेन के कोच जैसी वाल पेंटिंग इसी वर्ष उक्त स्कूल में कराया गया था। उद्घाटन के बाद जिला से प्रदेश स्तर के शिक्षा पदाधिकारियो ने एचएम को बधाई दी थी। इतना ही नही परिभ्रमण पर दूसरे जिले के स्कूली बच्चों को भी यहां लाया गया था। इस उपलब्धि पर एचएम रामप्रवेश ठाकुर, जयशंकर प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिंह, विनोद ठाकुर आदि ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!