Vaishali

बिहार में स्कॉर्पियो सवार शराब धंधेबाजों ने एसएसबी के हेड कांस्टेबल को रौंदा, मौत ।

पटना।
भारत-नेपाल बॉर्डर के लदनियां में सोमवार की रात स्कॉर्पियो सवार शराब धंधेबाजों ने एसएसबी के हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा (43) को रौंद दिया। गंभीर हालत में हेड कांस्टेबल को जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक अन्य जवान सिंदे अम्बा दास घायल हो गए। उन्हें डॉक्टरों ने जयनगर से डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना लदनियां थाना क्षेत्र में लगदी सिमरा रोड योगिया गांव की है। नेपाल बॉर्डर से इसकी दूरी महज 500 मीटर है। हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के खैर थाना क्षेत्र के भसुन्डा के रहने वाले थे। करीब दो माह पहले एसएसबी 18 वीं राजनगर बटालियन के अर्राहा बीओपी पर पदस्थापित हुए थे। मामले में घायल जवान के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात शराब धंधेबाज बाइक चालक, स्कॉपियो चालक और स्कार्पियो मालिक पर हत्या को आरोपित किया गया है।

बिहार में शराबबंदी से 100 फीसदी महिलाएं खुश, रात में बेखौफ घूम रहीं औरतें; सर्वे में सख्ती बढ़ाने पर जोर

एफआईआर में घायल सिंदे अम्बा दास ने बताया है कि अर्राहा बीओपी के सिमरा नाका के निकट सोमवार की देर रात दोनों बाइक से अवैध तस्करी और अवैध आवाजाही की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बोरा शराब लेकर तेजी से आते दिखा। इनलोगों ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार शराब धंधेबाज ने जवानों की बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों जवान बाइक समेत गिर पड़े। इसका फायदा उठाते हुए शराब धंधेबाज मौके पर शराब व बाइक छोड़ फरार हो गया।

घायल जवान अम्बा दास के अनुसार वे दोनों उठ ही रहे थे कि तभी एक स्कार्पियो तेजी से आयी। जवान कुछ समझ व संभल पाते तब तक स्कार्पियो तेजी से हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा को रौंदते हुए निकल गई। घायल जवान ने बताया है कि देवराज शर्मा बीच सड़क पर होने के कारण स्कार्पियो की चपेट में आ गये। वह किनारे होने के कारण घायल हो गया।

तेजस्वी यादव के राघोपुर में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत! दो की हालत नाजुक

ग्रामीणों की मदद से दोनों को जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। घायल जवान को बेहतर चिकित्सा के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल जवान महाराष्ट्र के बीड जिला के आस्थी थाना क्षेत्र के जलगांव निवासी नागनाथ सिंदे के पुत्र हैं।

घटना लदनियां थाना के योगिया के निकट लगदी सिमरा नाका की है। सोमवार देर रात गश्त कर रहे एसएसबी हेड कांस्टेबल को शराब धंधेबाज की स्कार्पियो ने रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा जवान घायल हैं। एक बाइक व दो बोरा में रखी तीन सौ बोतल शराब भी जब्त की गई है। एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। फरार स्कॉपियो की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
– विप्लव कुमार, डीएसपी, जयनगर।

देवराज बहुत ही कर्मठ, तेज-तर्रार व काबिल जवान था। देवराज की शहादत से अपूरणीय क्षति हुई है। 29 अगस्त की रात ड्यूटी करते समय तस्करी वाहन (स्कार्पियो) को रोककर चेक करने का प्रयास किया तो वाहन देवराज को रौंदते हुए फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जवान के शव को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक घर भेज दिया गया है।
– अरविन्द कुमार वर्मा, कमांडेंट, राजनगर एसएसबी 18 वीं बटालियन।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!