Patna

जेपी गंगा पथ पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, दो पुलिस वाहन व 12 पुलिसकर्मी होंगे तैनात्..

प्टना के जेपी गंगा पथ पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने और दुर्घटना को रोकने के लिए दो पुलिस वाहन व 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही जेपी गंगा पथ, अटल पथ, एम्स एलिवेटेड पर सितंबर से चार दर्जन से अधिक ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकार्डर (एएनपीआर) कैमरे लगाये जायेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जुर्माने की रसीद पहुंचेगी घर
जेपी गंगा पथ पर चार कैमरे सोनपुर जाने वाले ब्रिज के पास, छह रोटरी के पास, छह चेक पोस्ट पर व चार कैमरे गंगा पथ को गांधी मैदान के पास जोड़ने वाले लेन में लगेंगे. इस कैमरे को इसलिए लगाया जा रहा है, ताकि अधिक गति से वाहन चलाने वालों को पकड़ा जा सके. जो भी व्यक्ति तय गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक पर वाहन चलायेंगे, उनके नंबर कैमरे में कैद हो जायेंगे और जुर्माने की रसीद उनके घर पर पहुंच जायेगी. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और सितंबर माह से लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

चार पार्किंग स्थल भी बनेगा
बताया जाता है कि जेपी गंगा पथ पर आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसलिए इस पथ पर चार पार्किंग स्थल भी बनाया जायेगा. जिसमें कोई व्यक्ति अपने वाहन को लगा सकते हैं. अभी लोग गंगा पथ पर जाने के बाद इधर-उधर वाहन लगा देते हैं, इसके कारण जाम की स्थिति हो जाती है. बताया जाता है कि गंगा पथ गोलंबर के पास दोनों ओर एक-एक, पाटी पुल घाट के पास एक व पीएमसीएच के पास एक पार्किंग स्थल बनाया जायेगा. साथ ही स्पीड रडार गन से भी जांच की जायेगी और अधिक गति से चलने वाले वाहनों को भी जब्त किया जायेगा.

चेन स्नेचिंग रोकने के लिए दो सब इंस्पेक्टर
चेन स्नेचिंग को रोकने और स्नेचरों को पकड़ने के लिए दो सब इंस्पेक्टर, चार कांस्टेबल व दस क्विक मोबाइल के जवानों की तैनाती की गयी है. यह टीम पटना के सेंट्रल एरिया के उन जगहों पर पर तैनात की गयी है, जहां हमेशा चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आती है. इसके साथ ही पूर्व में जेल गये चेन स्नेचरों के संबंध में पूरी जानकारी लेने का भी निर्देश एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सभी थानाध्यक्षों को दिया है.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!